April 10, 2025

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना

0

b4p न्यूज डेस्क, प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक व्यक्ति या दल को किसी भी धर्मग्रंथ पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। यह विषय धर्माचार्यों का है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भोंपू है, और उन्हीं के इशारे पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

अखिलेश को केशव की सलाह

डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख को सलाह दी कि रामद्रोही बनने और रामभक्तों को गाली देने से उनका भला नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस ने भी भगवान राम और रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाया था और अब कांग्रेस का अस्तित्व ही नहीं रहा।

डिप्टी सीएम ने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि जिसको परमात्मा दुख देना चाहते हैं उसकी मति पहले ही हर कर लेते हैं। उन्होंने दावा किया कि 2024 के चुनाव में लोकसभा की 80 में से 80 सीटें भाजपा जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में एनडीए सरकार बनेगी।
कोई भी गठबंधन भाजपा के रथ को नहीं रोक पाएगा। इसके पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और उन्होंने रामजन्म भूमि में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। इसके साथ हनुमानगढ़ी में भी माथा टेका और संतों का आर्शीवाद लिया। उन्होंने कारसेवकपुरम में जाकर विहिप के केन्द्रीय सलाहकार व अपने संरक्षक पुरुषोत्तम नारायण सिंह से भेंटकर उनका भी आर्शीवाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *